{"_id":"632b71bffe77f41d9406915b","slug":"jammu-kashmir-weather-first-snowfall-on-sinthan-top-of-kishtwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: किश्तवाड़ के सिनथन टॉप पर पहली बर्फबारी, प्रदेश में 25 सितंबर तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: किश्तवाड़ के सिनथन टॉप पर पहली बर्फबारी, प्रदेश में 25 सितंबर तक बारिश के आसार
Thu, 22 Sep 2022 01:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:58 AM IST
सार
जम्मू और आसपास इलाकों में बारिश के बाद रात को ठंड होने लगी है। जम्मू में 10.2 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में सीजन की पहली बर्फबारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के आखिरी पड़ाव में जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 सितंबर तक जम्मू और कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। किश्तवाड़ जिले की ऊपरी पहाड़ी सिनथन टॉप पर पहली बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को जम्मू और आसपास इलाकों में सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ रहा। रात को ठंड होने लगी है। जम्मू में 10.2 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 73 रहने से उमस ने परेशान किया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री, बटोत में 24.1, कटड़ा में 29.4 और भद्रवाह में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम पारा 29.3, पहलगाम में 23.6 और गुलमर्ग में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।