{"_id":"641013e18a5729665c008b33","slug":"jammu-kashmir-weather-dry-todya-rain-expected-in-some-parts-on-march-16-and-17-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: प्रदेश में आज मौसम साफ, 16-17 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: प्रदेश में आज मौसम साफ, 16-17 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
Tue, 14 Mar 2023 11:57 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:57 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 और 17 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मौसम साफ है। शहर में तपिश का अहसास बढ़ा है। प्रदेश में अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 और 17 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में सोमवार को दिन में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से पारे में गिरावट आई है। चिनैनी में सोमवार को अचानक बदले मौसम से पर्यटन स्थल नत्थाटॉप और पटनीटॉप में भी बारिश हुई। इन पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को फिर ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 29.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री चढ़कर 22.5, बटोत में सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 22.6, कटड़ा में सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 28.5 और भद्रवाह में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री चढ़कर 21.0, पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन