फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Weather coming days to be hot due to clear weather

Jammu Kashmir Weather: तपिश ने दिखाए तेवर, मौसम साफ रहने से आगामी दिनों में राहत के नहीं आसार

Wed, 12 Apr 2023 12:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 12 Apr 2023 12:32 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने से गर्मी बढ़ेगी। खासतौर पर जम्मू में पारा चालीस डिग्री तक पहुंच सकता है। कश्मीर में भी पारा उछाल पर है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather coming days to be hot due to clear weather
Jammu Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल के आगे बढ़ने के साथ पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। जम्मू में दिन का पारा 34 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दोपहर के समय खरीदारों से सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने से गर्मी बढ़ेगी। खासतौर पर जम्मू में पारा चालीस डिग्री तक पहुंच सकता है। कश्मीर में भी पारा उछाल पर है।

विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिय है। सीधी धूप में तपिश का भरपूर अहसास हुआ। पिछले कई दिनों से मौसम के लगातार साफ रहने से पारे में तेजी से उछाल आया है। दिन के समय बाजारों में भीड़ भी कम हुई है।
विज्ञापन


जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 33.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 27.2, बटोत में 24.6, कटड़ा में 30.5 और भद्रवाह में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 25.1, पहलगाम में 19.3 और गुलमर्ग में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को भा रहीं घाटी की ठंडी वादियां

तपिश बढ़ने के साथ पर्यटक कश्मीर की वादियों की ओर रूख करने लगे हैं। उन्हें ठंडी वादियां खूब भा रही हैं। श्रीनगर से लद्दाख के राजमार्ग पर 85 किलोमीटर दूर कोलकाता निवासी बलराता पात्रा ने कहा कि बचपन से कश्मीर की सुंदरता के बारे में सुना था। यहां का मौसम बिलकुल अलग है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में दोस्तों को बर्फ की तस्वीरें भेजी हैं।


उन्होंने कहा कि कश्मीर की खूबसूरती और खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया है। बंगलुरू की निकिता ने कहा कि हर छह महीने में यहां आना चाहिए। दोस्तों से सुना था कि कश्मीर में हर मौसम का अलग आकर्षण होता है। हम कश्मीर के सभी मौसम का अनुभव करना चाहते हैं। निकिता की बहन विशाखा को लगता है कि अप्रैल कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय है। उन्होंने कहा, दूधपथरी में बर्फ नहीं थी, लेकिन वहां की हरियाली अद्भुत है। मुझे बर्फ बहुत पसंद है और मैंने सोनमर्ग और गुलमर्ग में बहुत आनंद लिया। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, पर्यटक अच्छी संख्या में आ रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed