{"_id":"6358e152d201161ef26163e4","slug":"jammu-kashmir-weather-chance-of-rain-and-snowfall-in-some-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
Wed, 26 Oct 2022 12:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:57 PM IST
सार
शहर जम्मू में धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, प्रदेश के ऊंचे और मध्यम इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को शहर जम्मू में धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, प्रदेश के ऊंचे और मध्यम इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'आज की परिस्थितियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी होने की संभावना (75%) है।'
विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात को 4.8 डिग्री सेल्सियस था। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, पहलगाम में पारा लढ़कर 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन