{"_id":"64c9e40a998d5c17410c0315","slug":"jammu-kashmir-weather-as-the-day-progresses-heat-and-humidity-increasing-possibility-of-rain-in-some-areas-to-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Weather: दिन चढ़ने के साथ तपिश ने दिखा रही तेवर, उमस से बुरा हाल, आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Weather: दिन चढ़ने के साथ तपिश ने दिखा रही तेवर, उमस से बुरा हाल, आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार
Wed, 02 Aug 2023 10:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:35 AM IST
सार
जम्मू में तपिश के साथ उमस हावी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : Agency
विस्तार
अगस्त की शुरुआत के साथ ही जम्मू के साथ कश्मीर तप रहा है। कश्मीर के कई जिलों में दिन का पारा तीस डिग्री के ऊपर चला गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर है। जम्मू में भी तपिश के साथ उमस हावी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 और 5 अगस्त को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बुधवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। लेकिन लगभग मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह ही उमस ने लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाना शूरू कर दिया है। इससे पहले मंगलवार को तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही थी। पिछले दो दिन में पारे में उछाल का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 35.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में भी पारे में उछाल के साथ दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 32.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन