फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Wearther: Chances of rain in some parts on march 13

Jammu Kashmir Wearther : घाटी के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार, पारे में आया उछाल

Mon, 13 Mar 2023 07:16 AM IST
gulshan गुलशन kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 07:16 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Wearther: Chances of rain in some parts on march 13
Badamwari Garden in Srinagar - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम के लगातार साफ रहने से पारे में उछाल का सिलसिला जारी है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। रविवार भी मौसम में बदलाव देखा गया है।

विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री चढ़कर 23.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री चढ़कर 19.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री चढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर साफ मौसम के बीच अधिकतम तापमान 28.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 23.5, बटोत में 21.7, कटड़ा में 27.6, भद्रवाह में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 और कारगिल में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अवैध कनेक्शन पर एक्शन: पूर्व सीएम आजाद, JK भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत कई की बिजली कटी

ये भी पढ़ें- कश्मीर: बडगाम में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात... महिला की हत्या कर अलग-अलग जगह फेंके शव के टुकड़े
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed