जम्मू कश्मीर: कंडी बुद्धल में आतंकी ठिकाने से हथियार, विस्फोटक बरामद, जंगलों में चला तलाशी अभियान
लश्कर कमांडर तालिब हुसैन शाह को पुलिस ने रियासी से गिरफ्तार किया था। वह इसी जंगली इलाके में सक्रिय रहा था। इसी इलाके में हथियार छिपाया करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले के कंडी और बुद्धल थाना क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सेना और पुलिस ने आतंकी ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद किए।
इनमें छह डेटोनेटर, पांच ग्रेनेड, एके 47 की एक मैगजीन और करीब 30 एके राउंड बरामद हुए।सूत्रों के अनुसार बुद्धल थाना क्षेत्र के तरगाई और समोट के जालामंग इलाके में तलाशी अभियान के दौरान एक ठिकाने का पता चला।
यहीं से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। क्षेत्र में पुलिस और सेना का तलाशी अभियान जारी है। बता दें, लश्कर कमांडर तालिब हुसैन शाह को पुलिस ने रियासी के एक गांव से गिरफ्तार किया था।
वह कंडी बुद्धल के दराज गांव का निवासी है और यहीं के जंगली इलाके में सक्रिय रहा। इसी इलाके में हथियार छिपाया करता था।