फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,waether

कल से करवट बदलेगा मौसम, गरमी से राहत दिलाएगी बारिश

विज्ञापन
jammu kashmir,waether
जम्मू। तपती गरमी का सामना कर रहे प्रदेश के लोगों को 12 अप्रैल से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 12 से 14 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में जम्मू-कश्मीर में करीब 80 फीसदी कम बारिश होने से मार्च महीने में ज्यादा गरमी रही। जम्मू शहर में केवल 2.1 मिली मीटर (एमएम) बारिश मार्च में हुई, जबकि यहां सामान्य तौर पर 68 एमएम बारिश होती है। श्रीनगर शहर में 21.3 एमए बारिश हुई, जबकि यहां सामान्य तौर पर 117. 6 एमएम बारिश होती है।
विज्ञापन

मार्च 2022 में जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इससे पहले मार्च 2004 में जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। श्रीनगर में मार्च 2022 में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जोकि इससे पहले 2004 में 13. 6 और 2010 में 13. 7 डिग्री सेल्सियस रह चुका है। वहीं, जम्मू की बात करें तो रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा भी 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम पारा 27.2 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पहलगाम में 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed