{"_id":"61859f8ad91e7036066aa16a","slug":"jammu-kashmir-waether-city-reporter-news-jmu247250226","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में घाटी, सैलानी हिमपात का लुत्फ उठाने पहुंचे गुलमर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में घाटी, सैलानी हिमपात का लुत्फ उठाने पहुंचे गुलमर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। जम्मू में जहां दिवाली पर आतिशबाजी से प्रदूषण स्तर बढ़ गया, वहीं कश्मीर के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सैलानियों ने पहले हिमपात का मजा लिया। राजधानी श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। घाटी बर्फीली हवाओं और शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के चलते मुगल रोड, बांदीपोरा-गुरेज सड़क मार्ग के अलावा श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। हाईवे पर बर्फबारी से फिसलन बढ़ी है। संभागीय प्रशासन ने अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी नियंत्रण कक्ष को सक्रिय बना दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा।
गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले। उम्मीद की जा रही है कि आगामी सर्दियों के सीजन में यहां भरपूर बर्फबारी होगी। मौसम में आए बदलाव के बीच कुपवाड़ा, मच्छर, टंगधार, गुरेज, सोनमर्ग, जोजीला पास, पीर पंजाल के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं से सर्दी बढ़ी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 2.2, गुलमर्ग में 1.0, श्रीनगर में 5.6 और कारगिल में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 27.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6, बटोत में 5.8, कटड़ा में 11.5 और भद्रवाह में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-----------
जम्मू का तापमान
अधिकतम 27.2
न्यूनतम 12.7
सूर्योदय 06.53
सूर्यास्त 05.38
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।