{"_id":"655f1e511dec6299890fb0d3","slug":"jammu-kashmir-vhp-will-provide-skill-training-by-forming-village-committees-for-the-empowerment-of-hindus-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: हिंदुओं के सशक्तिकरण के लिए ग्राम समीतियां बनाकर कौशल की ट्रेनिंग देगी विहिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: हिंदुओं के सशक्तिकरण के लिए ग्राम समीतियां बनाकर कौशल की ट्रेनिंग देगी विहिप
Thu, 23 Nov 2023 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:11 PM IST
सार
विहिप के राष्ट्रीय सचिव देवजी भाई रावत ने कहा कि झुग्गी बस्तियों और सुदूर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले एससी और एसटी हिंदुओं के उत्थान के लिए कम्प्यूटर और सिलाई कढ़ाई सेंटर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के एससी-एसटी और आर्थिक रूप से पिछड़े हिंदू परिवारों के सशक्तिकरण के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समीतियां बनाकर कौशल विकास की ट्रेनिंग देगी। हाल ही में प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान विहिप के राष्ट्रीय सचिव देवजी भाई रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले हिंदुओं के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए ग्राम-स्तरीय समीतियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद हिंदू समुदाय के कमजोर वर्गों को न्याय और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों में लगी हुई है, यह भी उसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
देवजी भाई रावत ने कहा कि झुग्गी बस्तियों और सुदूर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले एससी और एसटी हिंदुओं के उत्थान के लिए कम्प्यूटर और सिलाई कढ़ाई सेंटर विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा इस समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास सुविधा के साथ निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन कार्यक्रमों की निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में एक समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण बेरोजगार और अशिक्षित युवाओं के लिए आयोजित किया जाएगा ताकि वे अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने में सक्षम हो सकें। रावत ने कहा कि विहिप हिंदुओं के बीच छुआछूत को खत्म करने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है और कमजोर वर्गों के साथ डॉ. बीआर अंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मिकी, संत कबीर और रामानुजाचार्य जैसे समाज सुधारकों की जयंती मनाएगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हिंदुओं को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने का भी निमंत्रण दिया।