{"_id":"6435062b83ece755f10e6513","slug":"jammu-kashmir-union-minister-nitin-gadkari-reviewed-ongoing-development-works-in-srinagar-banihal-section-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर-बनिहाल खंड में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर-बनिहाल खंड में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
Tue, 11 Apr 2023 05:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 11 Apr 2023 05:49 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बन रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के श्रीनगर-बनिहाल खंड का आज मुआयना किया।
विज्ञापन
Jammu Kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संसदीय समिति के साथ जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। आज दूसरे दिन वह रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व अन्य सांसद भी मौजूद रहे। दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ने माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बन रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर की तरफ बन रहे से श्रीनगर-बनिहाल खंड का मुआयना किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए 35,000 करोड़ रुपए की लागत से तीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरिडोर में श्रीनगर से बनिहाल खंड का समावेश होता है। 16,000 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी लंबाई का यह 4-लेन मार्ग बनाया जा रहा है। इसमें से 210 किमी मार्ग का 4-लेन पूरा हुआ है, जिसमें 21.5 किमी की 10 टनल भी शामिल है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में संभावित भूस्खलन की बाधा को दूर करने के लिए इस मार्ग को 4-लेन करने की डिजाइन भू-तकनीकी और भू-वैज्ञानिक जांच के आधार पर की गई है। जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।
इस मार्ग के निर्माण से जम्मू और श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी होगी। श्रीनगर से जम्मू आने-जाने में 9-10 घंटे का लगने वाला समय घटकर 4 से 5 घंटे हो जाएगा। रामबन और बनिहाल के बीच 40 किमी 4-लेन मार्ग के एक कैरिज-वे का काम जून 2024 तक पूरा होगा, जिससे श्रीनगर की यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी।