फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Union Minister Nitin Gadkari reviewed ongoing development works in Srinagar Banihal section

Jammu Kashmir: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्रीनगर-बनिहाल खंड में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

Tue, 11 Apr 2023 05:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 05:49 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बन रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के श्रीनगर-बनिहाल खंड का आज मुआयना किया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Union Minister Nitin Gadkari reviewed ongoing development works in Srinagar Banihal section
Jammu Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संसदीय समिति के साथ जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। आज दूसरे दिन वह रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह व अन्य सांसद भी मौजूद रहे। दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ने माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए बन रहे जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से श्रीनगर की तरफ बन रहे से श्रीनगर-बनिहाल खंड का मुआयना किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को सुगम बनाने के लिए 35,000 करोड़ रुपए की लागत से तीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जम्मू से उधमपुर-रामबन-बनिहाल से आगे श्रीनगर तक के पहले कॉरिडोर में श्रीनगर से बनिहाल खंड का समावेश होता है। 16,000 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी लंबाई का यह 4-लेन मार्ग बनाया जा रहा है। इसमें से 210 किमी मार्ग का 4-लेन पूरा हुआ है, जिसमें 21.5 किमी की 10 टनल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस क्षेत्र में संभावित भूस्खलन की बाधा को दूर करने के लिए इस मार्ग को 4-लेन करने की डिजाइन भू-तकनीकी और भू-वैज्ञानिक जांच के आधार पर की गई है। जम्मू से श्रीनगर के बीच यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए क्रैश बैरियर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।


इस मार्ग के निर्माण से जम्मू और श्रीनगर के बीच ऑल वेदर कनेक्टिविटी होगी। श्रीनगर से जम्मू आने-जाने में 9-10 घंटे का लगने वाला समय घटकर 4 से 5 घंटे हो जाएगा। रामबन और बनिहाल के बीच 40 किमी 4-लेन मार्ग के एक कैरिज-वे का काम जून 2024 तक पूरा होगा, जिससे श्रीनगर की यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed