{"_id":"63fd98d30039c1572a045e95","slug":"jammu-kashmir-unclaimed-water-bottle-creates-ied-scare-in-rajouri-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri: राजोरी में IED मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच में निकली पानी की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri: राजोरी में IED मिलने की सूचना से हड़कंप, जांच में निकली पानी की बोतल
Tue, 28 Feb 2023 11:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:31 AM IST
सार
राजोरी के पंजा चौक में आईईडी मिलने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद वस्तु लावारिस पानी की बोतल निकली है।
विज्ञापन
Rajouri
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के पंजा चौक में मंगलवार को आईईडी मिलने की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही पुलिस, सीआरपीएफ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि मौके पर कोई आईईडी नहीं बल्कि काले रंग की स्टील निर्मित पानी की बोतल थी, जिसमें तापमान बताने के लिए उपकरण लगा हुआ था। उपकरण टूट कर बोतल से अलग-थलग पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस के विशेष अभियान समूह ने बम निरोधक दस्ते और सीआरपीएफ के साथ लावारिस वस्तु होने की सूचना के बाद पंजा चौक की घेराबंदी कर दी गई। टीम ने वस्तु को अच्छी तरह से जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद वस्तु लावारिस पानी की बोतल निकली है। यह बोतल यहां कहां से आई, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन