फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Udhampur Military Area Bihar youth caught, agencies handed over relatives after questioning

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर सैन्य क्षेत्र बिहार के युवक को पकड़ा, एजेंसियों ने पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

Thu, 09 Mar 2023 12:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 12:02 AM IST
सार

पकड़ा गया युवक मजदूरी करने के लिए बिहार से कश्मीर जा रहा था। इस बीच उधमपुर में वह बस से उतरकर सैन्य क्षेत्र में चला गया। जहां उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Udhampur Military Area Bihar youth caught, agencies handed over relatives after questioning
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

उधमपुर पुलिस ने सैन्य क्षेत्र में घुसे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को पकड़कर परिवार के हवाले किया। उसकी पहचान चंद्र पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक चंद्र पासवान मजदूरी करने के लिए बिहार से कश्मीर जा रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच उधमपुर में वह बस से उतरकर सैन्य क्षेत्र में चला गया। जहां सैन्यकर्मियों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पाया कि वह मानसिक तौर कमजोर है। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस थाने में पूरी जांच-पड़ताल कर उसके परिवार को सूचित किया।
विज्ञापन


थाने में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे बेटे और पत्नी के हवाले कर दिया गया। चंद्र पासवान के बेटे सूरज ने बताया कि मामले की जानकारी उनके घर पर फोन के माध्यम से पुलिस ने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को वह उधमपुर थाने में पहुंचे। उसका पिता एक सप्ताह पहले बिहार से कश्मीर जाने के लिए घर से निकाला था। जम्मू पहुंचने के बाद बस से आगे के सफर में वह उधमपुर में उतरकर सैन्य क्षेत्र में चला गया। उन्होंने सेना और पुलिस का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed