फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir two thousand government schools will be upgraded

Jammu Kashmir: बदलेगी सूरत, ढांचागत कमी होगी दूर, दो हजार सरकारी स्कूल होंगे अपग्रेड

Fri, 02 Dec 2022 11:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 11:54 AM IST
सार

समग्र शिक्षा ने प्रदेश भर में ऐसे दो हजार स्कूलों को चिह्नित किया है, जिनका कायाकल्प किया जाएगा। इन स्कूलों में निर्माण कार्य रूपांतरण लागत से किया जाएगा।

विज्ञापन
jammu kashmir two thousand government schools will be upgraded
School - फोटो : File Photo

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में ढांचागत कमी (इंफ्रास्ट्रक्चर गैप) दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग काम करेगा। समग्र शिक्षा ने प्रदेश में दो हजार स्कूलों को चिह्नित किया है। इन स्कूलों में भवन, खेल मैदान, शौचालय, चहारदीवारी, लाइब्रेरी, साइंस लेबोरेटरी, किचन जैसे बुनियादी ढांचा नहीं है। इसके कारण इन स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग पर स्कूलों के विकास को लेकर फंड आवंटन करने पर हमेशा भेदभाव का आरोप लगता रहा है। इमारत सहित अन्य सुविधाओं से पहले सुसज्जित स्कूलों में विकास को प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन ऐसे स्कूलों को हमेशा नजरंदाज किया गया है, जिनकी स्थिति खराब है। विभाग ने ऐसे स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए सर्वे करवाया था। 
विज्ञापन


समग्र शिक्षा ने प्रदेश भर में ऐसे दो हजार स्कूलों को चिह्नित किया है, जिनका कायाकल्प किया जाएगा। इन स्कूलों में निर्माण कार्य रूपांतरण लागत से किया जाएगा। अगर किसी स्कूल में चहारदीवारी नहीं है तो मनरेगा के तहत उसका निर्माण  करवाया जाएगा। विभाग इन स्कूलों पर खर्च होने वाले बजट को तय कर रहा है। ढांचागत बुनियादी सुविधाओं का बजट कम मिलने से स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है। प्रदेश में तीन फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं है। छह फीसदी स्कूलों में शौचालय नहीं हैं। ये स्कूल आरटीई के तहत तय मानकों को पूरा नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को कम किया जाएगा। इसके लिए दो हजार स्कूलों को चिह्नित किया गया है। इन स्कूलों में ढांचागत कार्य होगा। इसके लिए बजट तैयार हो रहा है। ये निर्माण कार्य रूपांतरण लागत से किए जाएंगे।  -आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed