फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Two terrorist helpers arrested in Sopore, arms-ammunition and IED recovered

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार-गोला बारूद और आईईडी बरामद

Thu, 11 May 2023 12:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 May 2023 12:18 AM IST
सार

सैदपोरा बाईपास इलाके में दो संदिग्धों के होने के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान भाग रहे दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Two terrorist helpers arrested in Sopore, arms-ammunition and IED recovered
श्रीनगर में माैजूद सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अनंतनाग के सोपोर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर के दो मददगारों को को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद, आईईडी सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सैदपोरा बाईपास क्षेत्र के पास दो संदिग्धों के होने के इनपुट पर क्षेत्र में पुलिस, सेना (22 आरआर) और सीआरपीएफ (179 बटालियन) ने तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों संदिग्धों ने घेरा तोड़ भागने की कोशिश की। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान कैसर मंजूर मीर निवासी बहल मोहल्ला सैदपोरा और मुजफ्फर मजीद मीर निवासी शालपोरा बरात कलां के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों ने कबूल किया कि वह स्थानीय सक्रिय आतंकवादी बिलाल अहमद मीर निवासी ब्राथ कलां सोपोर के लिए सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे, जो लश्कर से जुड़ा था। इनके कब्जे से 15 पिस्टल राउंड, 25 एके -47 राउंड, 01 आईईडी और 02 हैंड ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed