{"_id":"64783cb06ad26f86880fe633","slug":"jammu-kashmir-two-terrorist-associates-arrested-in-baramulla-also-recovered-two-pistols-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने दो पिस्तौल भी किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बारामुला में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने दो पिस्तौल भी किए बरामद
Thu, 01 Jun 2023 12:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:07 PM IST
सार
बारामुला में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Baramulla
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बारामुला के करीड़ी गांव के पास पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने दो आतंकियों के सहायकों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान सुहैल गुलजार और वसीम अहमद पाटा के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से दो चीनी पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन और 15 पिस्तौल राउंड बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं- Jammu Kashmir: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी, तीन जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पुंछ एलओसी पर गोलियों की गूंज से टूटी करमाड़ा के लोगों की नींद, उजाला होने तक डरे सहमे रहे