फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir : Travelling on highways become expensive Car and jeep toll increased by Rs 5

जम्मू कश्मीर: हाईवे पर सफर हुआ महंगा... कार-जीप के 5 रुपये बढ़े, अब 135 रुपये लगेगा टोल

Mon, 03 Jun 2024 12:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 12:06 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर टोल से गुजरने वाली कार, जीप, वैन या लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) को 135 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir : Travelling on highways become expensive Car and jeep toll increased by Rs 5
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : एजेंसी

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले प्रदेश में दाखिल होने पर लगने वाला हाईवे टोल बढ़ा दिया गया है। देश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान की प्रक्रिया के पूरा होते ही रविवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अब सोमवार से लखनपुर टोल से गुजरने वाली कार, जीप, वैन या लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) को 135 रुपये चुकाने होंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले 26 जनवरी को जारी अधिसूचना के तहत इन वाहनों से अब तक 130 रुपये वसूले जा रहे थे। अब प्रति वाहन पांच रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। इसी तरह से अन्य कई वाहनों के लिए बढ़ोतरी की गई है। उधर, टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे के लोगों के लिए 290 रुपये का मासिक पास निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में जारी अधिसूचना के बाद लखनपुर टोल प्लाजा पर हल्के मोटर वाहनों से एकल यात्रा के लिए 130 रुपये, 24 घंटे में ही वापसी यात्रा के लिए 195 रुपये का भुगतान तय था। टू एक्सल वाली बसों और ट्रकों को एकल और वापसी यात्रा के लिए क्रमश 435 रुपये और 655 रुपये वसूले जा रहे थे। अब हल्के मोटर वाहनों को एकल यात्रा के लिए 135 रुपये चुकाने होंगे। 24 घंटे में ही वापसी यात्रा के लिए 195 रुपये का ही भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के माल वाहक और मिनी बसों को राहत, नहीं बढ़ी दरें

हल्के वाणिज्यिक वाहनों, हल्के माल वाहक और मिनी बसों को 210 रुपये और 315 रुपये का भुगतान कर रहे थे। नई दरों में इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं, टू एक्सल वाली बसों और ट्रकों को एकल और वापसी यात्रा के लिए अब क्रमश 440 रुपये और 660 रुपये वसूले जाएंगे। थ्री-एक्सल वाणिज्यिक वाहनों को अब 480 रुपये और 720 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। एचसीएम, ईएमई और एमएवी सहित चार-एक्सल वाणिज्यिक वाहनों के लिए 695 रुपये और 1035 रुपये चुकाने होंगे, जबकि बड़े आकार के वाहनों (7 या अधिक एक्सल) को एकल और वापसी यात्रा के लिए क्रमश 845 और 1265 रुपये का भुगतान करना होगा।

नई दरें नए वित्तीय वर्ष के साथ ही प्रभावी होनी थीं, लेकिन चुनाव के चलते अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी। ऐसे में मतदान संपन्न होने के साथ ही नई दरों को लागू किया जा रहा है। नई दरें सोमवार से प्रभावी होंगी। -वाईपीएस जादौन, परियोजना निदेशक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed