फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including Pulwama Encounter two Lashkar terrorist associates arrested in Budgam

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में तीन आतंकियों का खात्मा, बडगाम में दहशतगर्दों के दो मददगार गिरफ्तार समेत पांच बड़ी खबरें

Wed, 14 Jul 2021 05:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 05:24 PM IST
सार

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलवामा में हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत तीन का खात्मा हुआ है। वहीं बडगाम में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu kashmir top news including Pulwama Encounter two Lashkar terrorist associates arrested in Budgam
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। आईजीपी  कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर ऐजाज उर्फ अबू हुरैरा है। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल और एक पिस्टल बरामद हुआ है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: अरनिया सेक्टर में दिखा ड्रोन, सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग के बाद गायब
जम्मू-कश्मीर को निशाना बनाने के लिए आतंकी हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। अब एक बार फिर जम्मू में ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आई है। 13-14 जुलाई की मध्यरात्री को अरनिया सेक्टर में लाल रोशनी देखी गई। सीमा पर तैनात जवानों ने उस लाल रोशनी पर निशाना साधते हुए फायरिंग की जिसके बाद लाल बत्ती वाली वस्तु वापस लौट गई। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। हालांकि अबतक कुछ मिला नहीं है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


टूट रही हैं कट्टरता की जंजीरें: विकासपथ पर घाटी की महिलाएं, इन हाथों में छिपी है बदलते कश्मीर की कहानी
कभी कट्टरता की जंजीरों में जकड़ी घाटी की महिलाएं अब अपनी किस्मत खुद बदल रही हैं। इतना ही नहीं खुद के हुनर से लोगों को रोजगार भी मुहैया करा रही हैं। वैसे तो घाटी की कई महिलाएं अपने जज्बे के चलते देश-विदेश में नाम कमा रही हैं, लेकिन सामान्य और आतंकग्रस्त इलाकों की महिलाओं का आगे आना बहुत मायने रखता है। ये वही महिलाएं हैं जिनको लंबे अर्से तक कट्टरता की बेड़ियों ने जकड़े रखा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार, गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
कश्मीर घाटी के बड़गाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस सफल ऑपरेशन को बडगाम पुलिस और सेना की 53 आरआर ने अंजाम दिया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद खुशनुमा हुआ घाटी का मौसम, देखिए मन मोह लेने वाली ये तस्वीरें
कश्मीर में बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान के साथ-साथ रात में भी पारे में कमी आई है और मौसम लगातार सुहाना बना हुआ है। श्रीनगर में मंगलवार दोपहर को कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई और करीब दो घंटे तक हुई बूंदाबांदी के बाद फिर से हलकी धूप खिल गई। वहीं गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग के अलावा अन्य कई पहाड़ी इलाकों में रात से ही बारिशों का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन में भी जारी रहा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


नई परेशानी: विदेशों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों से मांगा जा रहा कोविशील्ड का प्रमाणपत्र
विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए कोविड वैक्सीन को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई है। अनलॉक के बाद हालात सामान्य होने पर बड़ी संख्या में छात्र पढ़ाई पूरी करने के लिए लौट रहे हैं, लेकिन ऐसे कई देश छात्रों से कोविशील्ड का प्रमाणपत्र मांग रहे हैं, जबकि ऐसे बड़ी संख्या में छात्रों ने कोवाक्सिन ली है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed