फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two Lashkar terrorist associates arrested in Budgam Incriminating material ammunition recovered

जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगार गिरफ्तार, गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Wed, 14 Jul 2021 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 04:13 PM IST
सार

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
two Lashkar terrorist associates arrested in Budgam Incriminating material ammunition recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कश्मीर घाटी के बड़गाम में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इस सफल ऑपरेशन को बडगाम पुलिस और सेना की 53 आरआर ने अंजाम दिया है।

विज्ञापन

 

बता दें कि पुलिस और सेना की संयुक्त नाका पार्टी पर चेकिंग के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के मददगार मोहम्मद अशरफ और मुरसलीन मकबूल भट्ट को रोका गया। तलाशी के दौरान इनके पास से गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि यह दोनों आतंकियों को शरण, रसद मुहैया कराने के साथ ही हथियार भी उपलब्ध करा रहे थे। इसके साथ ही यह दोनों सीमा पार बैठे आतंकी कमांडर के संपर्क में थे। उनसे मिलने वाले निर्देशों के आधार पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में आतंकियों की मदद करते थे। इनके कब्जे से एके-47 राइफल के 30 कारतूस और चीन निर्मित पिस्टल के सात कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed