फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir top news including Mehbooba s question on Amarnath Yatra and blast in rajouri

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा पर महबूबा का सवाल, राजोरी में ब्लास्ट समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Sun, 06 Jun 2021 05:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 05:04 PM IST
सार

पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा न कराए जाने पर सरकार पर हमला किया है। राजोरी के एक गांव में सरपंच के घर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। वहीं बडगाम में मासूम बच्ची की मौत पर फारूक अब्दुल्ला ने अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
jammu kashmir top news including Mehbooba s question on Amarnath Yatra and  blast in rajouri
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ यात्रा न कराए जाने पर महबूबा मुफ्ती ने कुंभ आयोजन का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उधर, राजोरी में एक महिला सरपंच के घर बाहर ब्लास्ट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कश्मीर के बडगाम में चार साल की बच्ची की मौत पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने लापरवाह अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


इस साल अमरनाथ यात्रा न शुरू किए जाने पर पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार से सवाल किया, क्या कुंभ का आयोजन होना चाहिए था? जिसकी वजह से तबाही मची हुई है। महबूबा ने कहा कि ये फैसला तो दिल्ली में बैठी सरकार करती है। क्या होना चाहिए और क्या नहीं इस संबंध में सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों से कभी राय नहीं लेती।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग के राजोरी जिले में एक महिला सरपंच के घर के बाहर रहस्यमयी धमाका हुआ है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


कश्मीर के बडगाम जिले के ओमपुरा इलाके में चार साल की बच्ची की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। गुरुवार को बच्ची को तेंदुए द्वारा मार जाने की घटना पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने शोक जताया है। इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की उन्होंने मांग की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

देश भर में कोरोना महामारी के चलते बंद पड़े स्कूल और कॉलेज से जहां एक ओर बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है वहीं इस नुकसान की भरपाई के लिए सरकारें पूरी कोशिश कर रही हैं। ऐसी ही एक अच्छी खबर लद्दाख के कारगिल जिले से आई है जहां प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दूरदराज के दुर्गम इलाकों में कम्युनिटी स्कूल खोले गए हैं। विशेष रूप से उन इलाकों में जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी काफी कमजोर या बिलकुल ही नहीं है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के अंतर्गत बाहरी राज्यों में पढ़ने वाले छात्रों के वार्षिक खर्च में कटौती की गई है। ये कटौती केवल उन छात्रों के लिए है जो पूरे वर्ष या सेमेटर कॉलेज नहीं गए है और घर से ही पढ़ाई की है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ऐसे छात्रों को वार्षिक खर्च (रहने-खाने) के लिए 40 हजार रुपये देगा, यानी की हर सेमेस्टर के लिए 20 हजार रुपये मिलेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed