जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी साजिश नाकाम, शहीद की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
घाटी में आतंकवाद के खात्मे के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जिसमें कुपवाड़ा में शनिवार को बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। उधर, देश की सेवा में जान कुर्बान करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी ने सेना की वर्दी पहनी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है। विशिष्ट इनपुट के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है। उधर, 2019 में पुलवामा में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल सेना में शामिल हुईं। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही जम्मू में डीआरडीओ द्वारा रिकॉर्ड समय में बनाया गया 500 बिस्तर वाला अस्पताल शनिवार को शुरू हो गया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हथियारों की तस्करी को नाकाम करते हुए तीन एके -47 राइफल, एके-47 की छह मैगजीन, चार पिस्टल और पिस्टल की नौ मैगजीन बरामद की गई हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अपने पति शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के नक्शेकदम पर चलते हुए नितिका कौल ने सेना की वर्दी पहनी। शनिवार को चेन्नई में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में आयोजित समारोह में सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी की मौजूदगी में उन्होंने सेना की वर्दी पहनी। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ उधमपुर ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो साझा किया है। पीआरओ उधमपुर ने ट्विटर पर लिखा कि यह गर्व का क्षण है।
जम्मू में भगवती नगर स्थित रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) का 500 बिस्तर वाला प्रतिष्ठित अस्पताल शनिवार को शुरू हो गया है। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा अस्पताल का निरीक्षण किया। ऑक्सीजन के ट्रायल रन के साथ अस्पताल को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया गया है। डीआरडीओ अस्पताल में चार वार्ड स्थापित किए गए हैं, जिसमें तीन वार्ड सामान्य और एक आईसीयू का है। अस्पताल से सौ से अधिक आईसीयू बिस्तर हैं, जिसमें मरीजों के हिसाब से ही विस्तार किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू संभाग में उधमपुर शहर के साथ लगते बट्टलबालियां औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने से धनुका एग्रीटेक फैक्टरी जलकर राख हो गई। इसमें करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। घटना गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। इस दौरान कीटनाशक बनाने वाली फैक्टरी में 30 कर्मचारी नाइट शिफ्ट पर थे। गार्ड ने तुरंत सभी को अलर्ट कर बाहर निकाल दिया। आगे बुझाने के लिए कटड़ा और जम्मू से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एयरफोर्स ने हेलिकॉप्टर से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधीन कठुआ जिले के हीरानगर का क्षेत्र भी शामिल होगा। इसमें हीरानगर के 65 गांव शामिल हो रहे हैं। जिनमें बुनियादी ढांचे से लेकर शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्यों पर फंड्स अब विकास प्राधिकरण की ओर से भी जारी किए जाएंगे। इसी कड़ी में हीरानगर में एक बस टर्मिनल और पार्किंग को बनाया जाना भी प्रस्तावित है। जिसके लिए डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...