जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर बदला फारूक अब्दुल्ला का रुख, दस लीटर के कंटेनर में आतंकी साजिश समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन प्रक्रिया को नकारने वाली नेशनल कांफ्रेंस का रुख अब बदलता दिख रहा है। वहीं कश्मीर में आतंकियों ने सोमवार को नापाक हरकत की है। पंचगाम इलाके में आईईडी प्लांट की गई। उधर, जम्मू संभाग के हीरानगर में एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बिखर गया। बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठा तो पूरी दुनिया ही बेगानी लगने लगी। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गनठन हुआ है। जिसके तहत केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा के गठन से पूर्व परिसीमन किया जाना है। परिसीमन की आधिकारिक घोषणा के बाद से फारूक अब्दुल्ला इसका विरोध करते रहे हैं, लेकिन अब उनका रुख बदलता दिख रहा है। उधर, कश्मीर में आतंकियों ने नापाक हरकत करते हुए आईईडी प्लांट की, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया है। पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें...
प्रदेश में परिसीमन का कई बार खुलकर विरोध करने और इसमें शामिल न होने के एलान के बाद आखिरकार नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) का रुख भी बदलने लगा है। बीते दिनों पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी(सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद नेकां ने परिसीमन प्रक्रिया का हिस्सा बनने से पूर्व इस पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया है। बता दें कि एक ओर फारूक अब्दुल्ला परिसीमन का खुलकर विरोध करते आ रहे हैं तो वहीं पार्टी का एक धड़ा इसका हिस्सा होने पर बल दे रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कश्मीर के अवंतीपोरा में आईईडी(इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुई है। जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। घटना अवंतीपोरा के पंजगाम इलाके की है। बता दें कि रेलवे रोड डोगरी पोरा से गांव पंजगाम की ओर जाने वाली लिंक रोड के किनारे पर आईईडी जैसी सामग्री मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद अवंतीपोरा पुलिस, सेना की 55-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 185-बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इलाके में लोगों की आवाजाही रोकी गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कश्मीर में हंदवाड़ा के पुराने बस स्टैंड के पास सब्जी मंडी में देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही सेना भी मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
जम्मू संभाग के हीरानगर में एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बिखर गया। बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठा तो पूरी दुनिया ही बेगानी लगने लगी। कोरोना महामारी से हीरानगर के बन्नू चक में महिला की मौत के बाद दो बच्चे अनाथ हो गए। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए कर रही आकृति शर्मा और उसके 12वीं के छात्र भाई संकल्प शर्मा अब एक दूसरे का सहारा बनकर भविष्य में आगे की चुनौतियों का मुकाबला करेंगे, लेकिन जिंदगी की इस चुनौती ने फिलहाल उन्हें तोड़ कर रख दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर्स ऑर्गेनाइजेशन(एसएबीएलओ) के महासचिव राजन गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने की तिथि 28 जून घोषित की गई है। लेकिन अभी तक श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की तरफ से लंगर संस्थाओं को लंगर लगाने संबंधी अनुमति पत्र नहीं भेजा है। यात्रा में लंगर लगाने के लिए संस्थाओं को तमाम तैयारियां करनी होती है, समय कम बचा है, यात्रा शुरू होगी या नहीं इसी बात से संस्थाएं चिंतित हैं, जबकि एसएएसबी की ओर से यात्रा शुरू करने या फिर यात्रा रद्द करने की घोषणा नहीं की जा रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...