फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IED Detected In Awantipora kashmir Bomb Disposal Squad Rushed To Spot

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की दो साजिशें नाकाम, आईईडी बरामद

Tue, 01 Jun 2021 12:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 12:46 AM IST
सार

कश्मीर में आतंकियों ने सोमवार को नापाक हरकत की है। पंचगाम इलाके में आईईडी प्लांट की गई।

विज्ञापन
IED Detected In Awantipora kashmir Bomb Disposal Squad Rushed To Spot
बम निरोधक दस्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में दो स्थानों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश को सुरक्षा बलों ने सोमवार को नाकाम किया। दो स्थानों पर प्लांट आईईडी को समय रहते खोज निकाला और उन्हें निष्क्रिय किया। सुरक्षा बलों को दो बड़े हादसे टालने में सफलता हाथ लगी है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों के निशाने पर सुरक्षा बलों के वाहन थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार को अवंतीपोरा के पंजगाम में रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक संदिग्ध वस्तु की जानकारी मिली। अवंतीपोरा पुलिस ने सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 185 बटालियन के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें सड़क के किनारे सेब के बगीचे में 10 लीटर की क्षमता वाला एक कंटेनर मिला जिसमें आतंकियों ने विस्फोटक भरकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए एक आईईडी तैयार की थी। बम निरोधक दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। वहीं इस घटना के कुछ देर बाद ही जिले के सईमुह त्राल में भी एक आईईडी बरामद की गई। इसे भी मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर नेशनल कांफ्रेंस का रुख बदला, पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- ये स्वीकार नहीं    


यह भी पढ़ें- कोरोना का असर: दान पात्र खाली और पुजारियों की हालत खराब, ये हाल है मंदिरों के शहर का    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed