फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir to get electricity in winter without hindrance, 20 projects started in state

सर्दी के सीजन से जम्मू-श्रीनगर में मिलेगी निर्बाध बिजली, 20 प्रोजेक्टों पर काम शुरू: राज्यपाल

Thu, 19 Sep 2019 02:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 19 Sep 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir to get electricity in winter without hindrance, 20 projects started in state
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व कौशल विकास राज्य मंत्री राज्य मंत्री आरके सिंह ने 20 पावर प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखा। यह प्रोजेक्ट केंद्र आधारित योजनाओं पीएमडीपी, डीडीयूजीजेवाई, आईपीडीसी के तहत बनाए जाएंगे। इन प्रोजेक्टों के कार्य का शुभारंभ राजभवन स्थित आडीटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राज्य में पावर प्रोजेक्टों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। सरकार ने आगामी सर्दियों से ही जम्मू और श्रीनगर में निर्बाध बिजली देने के लिए कदम उठाए हैं। पनबिजली क्षमता के उपयोग से दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य हिस्सों को अतिरिक्त बिजली मुहैया होगी।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन लाइन लेह से नोबरा तक का काम 18 माह के अंदर पूरा किया जाएगा। सौभाग्य स्कीम के अंतर्गत 100 फीसदी घरों को देश में कवर किया गया है। इसके लिए उन्होंने सौभाग्य एक्सीलेंस अवार्ड के लिए जेकेपीडीडी के कर्मचारियों को बधाई भी दी। राज्य में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को रोशनी एक्ट के तहत मामलों को गंभीरता से निस्तारित करने को कहा।इस मौके पर सलाहकार विजय कुमार, खुर्शीद गनेई, केके  शर्मा, के. स्कंदन, केंद्रीय सचिव आनंद कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम,  सचिव हृदेश कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रोजेक्टों पर एमओयू साइन
जम्मू और श्रीनगर नगर निगम, पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और एनर्जी इफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड के बीच स्ट्रीट लाइट प्रोेजेक्ट पर साइन किए गए। इसके अलावा पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड और 15 कोर के बीच समझौता हुआ। इसमें 15 आर्मी गुडविल स्कूल को अपग्रेड और क्लासों का डिजीटलाइजेशन किया जाना है। पीजीसीआईएल और पीडीडी विभाग में वगूरा लिंक रोड को सात किलोमीटर तक अपग्रेड करने पर भी सहमति बनी है।

50 लाख का चेक दिया
राज्यपाल और आरके सिंह ने सौभाग्य योजना के तहत लक्ष्य को पूरा करने पर 50 लाख रुपये का चेक भी समारोह में अदा किया। इसको जेकेपीडीडी इंप्लाइज चिल्ड्रन एजूकेशन फंड में खर्च किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल और सिंह ने 100 फीसदी विद्युतीकरण की प्राप्ति के लिए जेकेपीडीडी के कर्मचारियों को सराहना पत्र भी वितरित किए गए। 

सौ फीसदी घरों में बिजली देने को प्रयास तेज
विद्युत, ऊर्जा एवं स्किल डेवलपमेंट केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह राज्यपाल सत्यपाल मलिक से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों पर मंथन किया गया। चर्चा में बताया गया कि जेएंडके और लद्दाख में सौ प्रतिशत घरों में बिजली देने को प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत बढ़ाने के लिए हाइड्रो इलेक्ट्रिक और सोलर पावर आधारित प्रोजेक्टों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सलाहकार केके शर्मा, रेन्यूएवल एनर्जी मंत्रालय के सचिव आनंद कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, वित्त आयुक्त अरुण कुमार मेहता, उमंग नरूला, हृदेश कुमार और अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed