फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir to get 5 new medical colleges soon

पांच नए मेडिकल कालेजों की कवायद तेज

Sun, 18 Jan 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 18 Jan 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir to get 5 new medical colleges soon

रियासत में नए पांच मेडिकल कालेज खोलने की कवायद तेज की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रोजेक्टों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) भेजी गई है। जिसमें चालू वित्त वर्ष के खत्म होने तक निर्माण कार्यों के लिए पहली किश्त में चालीस प्रतिशत राशि जारी हो सकती है। पहले चरण में जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने के साथ अन्य निर्माण किए जाएंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार मेडिकल कालेजों को खोलने पर काम हो रहा है। नए कालेजों को खोलने के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के नियमों पर काम किया जा रहा है। जम्मू संभाग में कठुआ, राजोरी, डोडा और कश्मीर संभाग में अनंतनाग तथा बारामुला में नए मेडिकल कालेज खोले जाने हैं।
विज्ञापन


बाढ़ और चुनाव से कालेजों के निर्माण को गति नहीं मिल पाई थी। लेकिन अब इस कवायद को तेज कर दिया गया है। नए कालेजों के लिए जिला स्तर के पुराने अस्पतालों के अलावा राजस्व, कृषि विभाग आदि से भूमि अधिग्रहण पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांचा अपग्रेड करने में प्रति जिला अस्पताल पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला स्तर के अस्पतालों की अपग्रेड प्रक्रिया में ढांचे के साथ बेडों की संख्या दोगुनी की जाएगी। एमसीआई के नियमों के तहत प्रति मेडिकल कालेज के लिए 104 कनाल की भूमि की जरूरत है।


नए मेडिकल कालेजों से जम्मू संभाग में तीन सौ मेडिकल सीटों में इजाफा होगा। जबकि कश्मीर संभाग में दो सौ सीटों का। ढांचे के निर्माण होने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। जिसमें अभी कई साल लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed