{"_id":"6477a88807547e07c201f353","slug":"jammu-kashmir-three-terrorists-arrested-with-10-kg-ied-30-kg-heroin-in-poonch-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दस किलो आईईडी, 30 किलो हेरोइन के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार..खराब मौसम का उठाया फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दस किलो आईईडी, 30 किलो हेरोइन के साथ तीन आतंकी गिरफ्तार..खराब मौसम का उठाया फायदा
Thu, 01 Jun 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:18 AM IST
सार
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार नियंत्रण रेखा पर 3 से 4 दहशतगर्द खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर बाड़ पार करने की कोशिश करते दिखे। सुरक्षाबलों के ललकारने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
Poonch
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ में सुरक्षाबलों ने जिले के करमाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ और नारको टेररिज्म की बड़ी साजिश को नाकाम कर तीन दहशतगर्दों को पकड़ा है। उनसे अफगानी प्रेशर कुकर में छिपाकर रखी गई 10 किलो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइज), एके 56 राइफल, दो पिस्टल, छह ग्रेनेड और 30 किलो हेरोइन मिली है।
विज्ञापन
इस दौरान करीब सवा घंटे तक हुई गोलीबारी में एक दहशतगर्द व एक जवान गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे नियंत्रण रेखा पर 3 से 4 दहशतगर्द खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर बाड़ पार करने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों के ललकारने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से करीब तीन बजे तक गोलीबारी होती रही। गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। एक स्थान पर खून के निशान मिलने के बाद एक आईईडी, हथियारों और हेरोइन के साथ तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
इनकी शिनाख्त मो.फारूक (26), मो. रियाज (23) और मो.जुबैर (22) के रूप में हुई है। तीनों एलओसी के अंतिम गांव करमाड़ा के रहने वाले हैं। मोहम्मद फारूक की बाईं जांघ में गोली लगी है। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षाबलों ने तीनों दहशतगर्दों के घरों की तलाशी ली।
इस दौरान सेना का श्वान दस्ता भी शामिल था। दोपहर बाद आईईडी को नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षित विस्फोट के जरिये नष्ट कर दिया गया। मई में यह तीसरी घटना मई में घुसपैठ व नशा तस्करी की यह तीसरी घटना है। 19 मई को मेंढर में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर 10 किलो आईईडी बरामद की थी।
इसके बाद 20 मई को सुरक्षाबलों ने एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया था। उससे 10 किलो हेरोइन व दो किलो की आईईडी मिली थी।