{"_id":"63f0cc691fa48730f1004d50","slug":"jammu-kashmir-three-terrorist-helpers-recovered-from-kulgam-arms-and-cartridges-recovered-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुलगाम से तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुलगाम से तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद
Sat, 18 Feb 2023 07:01 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:01 PM IST
सार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे देश विरोधी तत्वों की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
कुलगाम सुरक्षाबल
- फोटो : फिदा हुसैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी मददगार (ओजीडब्ल्यू) को कुलगाम जिले से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मोहम्मद अब्बास वागे, गौहर शफी मीर और निसार रहमान शेख के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे देश विरोधी तत्वों की आवाजाही की सूचना के बाद पुलिस ने दादरकूट-आलमगंज चौराहे पर चेकिंग शुरू की। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रवक्ता ने कहा, तलाशी के बाद पुलिस ने संदिग्धों के कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने कबूला की वह आतंकवादी अपराधों में शामिल थे और हिजबुल के आतंकियों को सहायता करते थे।