{"_id":"61e29ef3567d3720cb73862b","slug":"jammu-kashmir-three-terrorist-helpers-caught-in-bandipora-arms-recovered-ied-also-found-from-other-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में तीन आतंकी मददगार पकड़े, हथियार बरामद, अन्य स्थान से दस किलो की आईईडी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में तीन आतंकी मददगार पकड़े, हथियार बरामद, अन्य स्थान से दस किलो की आईईडी मिली
Sat, 15 Jan 2022 03:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 03:46 PM IST
सार
बांदीपोरा जिले के मदार गांव में सुरक्षाबलों ने सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया था। मौके से तीन आतंकी मददगारों को पकड़ा गया है। दूसरी घटना में सुरक्षाबलों ने दस किलो की आईईडी को बरामद किया है। दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
jk police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदीपोरा में कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार मिले हैं। घाटी में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षाबल बेहद सतर्क हैं और कई जगहों पर कार्रवाई कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त तौर पर अभियान चलाया। इस बीच तीन आतंकी मददगारों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम करते थे
उसके पास से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। उनकी पहचान मोहम्मद, इरशाद हुसैन, आशिक हुसैन के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए काम करते थे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी आतंकियों की स्थानीय इलाके में मदद करने का भी आरोप
उन पर पाकिस्तानी आतंकियों की स्थानीय इलाके में मदद करने का भी आरोप है। इसके अलावा वह विदेशी आतंकियों को मोबाइल फोन और सिम कार्ड सहित अन्य सामग्री प्रदान करते थे। गिरफ्तार तीनों में एक पूर्व आतंकवादी है। दूसरी घटना में बांदीपोरा जिले के ही बाग इलाके में सुरक्षाबलों ने दस किलोग्राम की एक आईईडी बरामद की है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
विज्ञापन
शोपियां से दो आतंकी मददगार हथियार के साथ गिरफ्तार
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके में पुलिस ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं। दोनों आतंकी संगठन में शामिल होने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि खुजीपोरा इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों के पास से हथियार बरामद करने के साथ ही पूछताछ की जा रही है।