{"_id":"62545ea00efec81c6c6ea97c","slug":"jammu-kashmir-three-lashkar-terrorists-arrested-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सोपोर में लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों पर हमले की फिराक में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: सोपोर में लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों पर हमले की फिराक में थे
Tue, 12 Apr 2022 12:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:31 AM IST
सार
आतंकियों की मूवमेंट की सूचना पर वाडूराबाला गांव के पास नाका लगाया गया। नाका देख तीनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्हें धर दबोचा गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सोमवार की रात को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन, 22 गोलियां, एक ग्रेनेड तथा 79800 रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वाडूराबाला से सोनारवान पुल की ओर से आतंकियों की मूवमेंट की सूचना पर वाडूराबाला गांव के पास नाका लगाया गया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। नाका देख तीनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्हें धर दबोचा गया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा बलों ने संयत बरतते हुए फायरिंग नहीं की क्योंकि अंधेरे की वजह से आम नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता था। गिरफ्तार आतंकियों की शिनाख्त बरथ कलां के तुफैल अहमद मीर व ओवैस अहमद मीर तथा मस्जिद मोहल्ला के शब्बीर अहमद वागे के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में इन्होंने लश्कर के लिए काम करने की बात कबूल की। साथ ही बताया कि सुरक्षा बलों पर हमले की उनकी योजना थी। पुलिस ने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है।