फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Three Lashkar terrorists arrested in Sopore, arms recovered, were active in the area for a long time

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद, लंबे समय से इलाके में थे सक्रिय 

Sat, 15 Jan 2022 10:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 10:40 AM IST
सार

आतंकियों के खिलाफ घाटी में बडे़ पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सोपोर में चेकिंग की गई। यहां तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Three Lashkar terrorists arrested in Sopore, arms recovered, were active in the area for a long time
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

सोपोर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके से तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन बोमई में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विशेष सूचना के बाद सोपोर पुलिस, 22 आरआर और 179 बीएन सीआरपीएफ ने दारपोरा क्षेत्र में चिनार क्रॉसिंग पर एक संयुक्त नाका लगाया था। चेकिंग के दौरान गांव गुंड ब्राठ से बोमई की ओर आ रहे तीन संदिग्धों को रुकने के लिए कहा गया।

विज्ञापन


तीनों से मौके से भागने की कोशिश की तभी सतर्क सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल, दो पिस्टल मैगजीन, 13 पिस्टल राउंड और एक हथगोला बरामद किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान अराफात मजीद डार, तौसीफ अहमद डार, मोमिन नजीर खान के तौर पर हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed