फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: The mastermind of the Greater Kailash robbery case turned out to be the killer, Advocate Rahul

Jammu: ग्रेटर कैलाश लूट मामले का मास्टरमाइंड निकला हत्यारा, एडवोकेट राहुल का काला खेल; पुलिस ने खोला राज

Mon, 07 Apr 2025 12:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 07 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

ग्रेटर कैलाश लूट मामले के मास्टरमाइंड एडवोकेट राहुल शर्मा ने लूट के बारे में जानने वाले अपने साथी हर्ष देव शर्मा की हत्या करवाई, ताकि वह पुलिस को जानकारी न दे सके।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: The mastermind of the Greater Kailash robbery case turned out to be the killer, Advocate Rahul
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। मुख्य आरोपी एडवोकेट राहुल शर्मा ने अपने ही साथी हर्ष देव शर्मा (सतवारी निवासी) की हत्या करवाई थी। हर्ष को इस लूट की जानकारी थी और वह अपना हिस्सा मांग रहा था। जब राहुल ने हिस्सा देने से इन्कार किया तो हर्ष ने धमकी दी कि वह पुलिस को सब कुछ बता देगा। इसी डर से राहुल ने हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन


एक अप्रैल को राहुल ने हर्ष, तुषार और भरत को बर्थडे पार्टी के बहाने सतवारी से अपनी स्कॉर्पियो कार में बिठाया और सुरईंसर इलाके में ले गया। वहां हर्ष को खूब शराब पिलाकर बेहोश किया गया और फिर पत्थरों से उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को 10 किलोमीटर दूर एक खाई में दफना दिया गया।हर्ष के परिवार ने 5 अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब हर्ष के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल्स चेक कीं तो पता चला कि हर्ष का एक दोस्त भरत है, जो बिश्नाह का रहने वाला है। हर्ष और भरत की दोस्ती सुनील कुमार से भी थी, जो ग्रेटर कैलाश लूट मामले में शामिल है। सुनील से पूछताछ में पता चला कि राहुल और अन्य लोगों ने मिलकर हर्ष की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब राहुल से पूछताछ की गई तो उसने पूरा सच बता दिया। उसने कहा कि हर्ष लूट के बारे में जानता था और उससे लगातार अपना हिस्सा मांग रहा था। राहुल को डर था कि कहीं हर्ष पुलिस को सब कुछ न बता दे, इसलिए उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई स्कॉर्पियो कार को जब्त कर लिया है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हर्ष का शव बरामद कर लिया गया है। 

हर्ष और सुनील दोनों नशेड़ी थे और अक्सर साथ रहते थे। 10 फरवरी को सुनील को कठुआ के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद हर्ष ने सीधे राहुल से संपर्क करना शुरू कर दिया था। राहुल ने अपने साथियों तुषार और भरत के साथ मिलकर यह हत्या अंजाम दी।इस मामले में पुलिस ने नए सिरे से सतवारी में केस दर्ज किया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed