{"_id":"6173e3f2f14e9358e7373d88","slug":"jammu-kashmir-the-first-direct-flight-from-srinagar-to-sharjah-will-be-three-days-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर से शारजाह के लिए जाएगी पहली सीधी उड़ान, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर से शारजाह के लिए जाएगी पहली सीधी उड़ान, सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान
Sat, 23 Oct 2021 03:59 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 23 Oct 2021 03:59 PM IST
सार
23 अक्तूबर को पहली अतंरराष्ट्रीय उड़ान शारजाह के लिए शाम 6.20 पर उड़ान भरेगी। उड़ान संख्या (जी8-1595) यहां से सीधे उड़कर शारजाह के डीर हवाई अड्डे पर उतरेगी।
विज्ञापन
श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
- फोटो : File Photo
विस्तार
श्रीनगर हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए तैयार है। शनिवार को पहली अतंरराष्ट्रीय उड़ान शारजाह के लिए शाम 6.20 पर उड़ान भरेगी। उड़ान संख्या (जी8-1595) यहां से सीधे उड़कर शारजाह के डीर हवाई अड्डे पर उतरेगी। इसके साथ ही शहर दुनिया के बाकी हिस्सों से सीधे जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद, त्राल में भूस्खलन से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत
विज्ञापन
श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह उड़ान, सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शारजाह के लिए उड़ान भरेगी। हालांकि, बाकी दिनों में केवल घरेलू उड़ानें ही होंगी। इस उड़ान के शुरू होने से उन सैकड़ों कश्मीरी यात्रियों को फायदा मिलेगा जो मध्य-पूर्व में काम करते हैं।
विज्ञापन