मुसीबत बनी बर्फबारी: बड़गाम में 16 लोगों के लिए देवदूत बनी पुलिस, त्राल में तीन की मौत
270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर यातायात शनिवार को बंद कर दिया गया है, क्योंकि जम्मू के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और हिमपात हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुबह से लगातार भारी बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी है। घाटी के कई इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया है।
रामबन जिले में भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। उधर, बर्फबारी के कारण मुगल रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पुलवामा में लगातार बारिश होने के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि नूरपोरा में कुछ बक्करवाल टैंट लगाकर रूके हुए थे। पहाड़ से मलबा गिरने के कारण इसमें वह दब गए। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी सुबह से ही जोरदार बारिश जारी है। कई इलाकों में बिजली गायब होने के साथ जलभराव हो गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया बड़गाम पुलिस ने चार परिवारों के 16 सदस्यों को भारी बर्फबारी से निकालकर उनकी जान बचाई है।
यह भी पढ़ें- Amit Shah in Jammu Kashmir: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा चाक चौबंद
जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई है। श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में तेज बारिश जबकि सोनमर्ग, पहलगाम, गुलमर्ग और ऊंचाई वाले अन्य स्थानों पर बर्फबारी हुई है।
अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां कस्बे में सुबह चार से पांच इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। रामबन इलाके में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Snow clearance operation underway near Pir Panjal Mountain Range, Mughal road in Rajouri. The road is closed following heavy snowfall. pic.twitter.com/TuFj7jcfEj— ANI (@ANI) October 23, 2021