{"_id":"641d2f16f1b71cc7570660b3","slug":"jammu-kashmir-terrorist-helper-along-with-arms-and-ammunition-arrested-in-sopore-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सोपोर में हथियार, गोला बारूद समेत एक आतंकी मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सोपोर में हथियार, गोला बारूद समेत एक आतंकी मददगार गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 10:33 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:33 AM IST
सार
सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के सोपोर में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। मददगार की पहचान सोपोर के मंज सीर निवासी उमर बशीर भट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार मददगार के संबंध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 177 बटालियन के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पेठ सीर के पास एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 15 पिस्टल राउंड और एक मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित बरामद किया गया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना तारजू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन