जम्मू कश्मीर: अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया गिरफ्तार, 2017 से कई घटनाओं को दे रहा था अंजाम
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 19आरआर ने कोकरनाग में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस ने आतंकवादी को हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी गिरफ्तार किया है। आतंकी पहचान नौगाम निवासी मोहम्मद इश्फाक शेरगोजरी के रूप में हुई। यह 15 सितंबर 2017 से सक्रिया और सी- श्रेणी का आतंकवादी था जो कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। सुरक्षाबलों ने घेर और तलाशी अभियान के दौरान यह कामयाबी पाई।
घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया
पुलिस एक शीर्ष अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक विशिष्ट इनपुट पर पुलिस और सेना की 19आरआर द्वारा सागर कोकरनाग में एक घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने आतंकवादी को हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।
आतंकी की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान हो गई है। वह 15 सिंतबर 2017 से सक्रिया था। सुरक्षा एजेंसिया लंबे समय से इसकों पकड़ने की योजना पर काम कर रही थी। आतंकी की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है, जिससे सुरक्षाबल आतंकी नेटवर्क का पता लगा सकेंगे।
एसएसबी कैंप पर हमले में एक पर लगा पीएसए
रामबन में एसएसबी के जवानों पर हमला करने वालों के संपर्क में रहे शख्स पर पीएसए लगाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट रामबन की ओर से डोजियर को मंजूरी देने पर मोहम्मद इब्राहिम गुज्जर को गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में रामबन के बनिहाल में एसएसबी कैंप पर हमला किया गया था, जिसमें एक जवान की मौत हो गई थी।
हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में मोहम्मद इब्राहिम भी हमलावरों के संपर्क में पाया गया। मोहम्मद इब्राहिम भी इस मामले में पकड़ा गया था, लेकिन एक वर्ष पूर्व कोर्ट ने इब्राहिम को रिहा कर दिया था।