फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir: terror attack in Kathua, heavy firing underway

कठुआ हमला: दोनों आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

Fri, 20 Mar 2015 12:39 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir: terror attack in Kathua, heavy firing underway

जम्मू संभांग के कठुआ में थाने पर हमला करने वाले दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। आतंकियों ने कठुआ के राजबाग थाने पर सुबह छह बजे हमला किया था। करीब पांच घंटे चली मुठभेड़ के बाद सेना के जवान आतंकियों को ढेर करने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


फिदायीन हमले में आतंकियों समेत छह लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों तीन जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान, सेना के दो जवान शहीद हुए हैं जबकि एक बुलेरो ड्राइवर की मौत हुई है। सेना ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हमले में आठ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह आतंकियों ने कठुआ कस्बे के बाहर राजबाग पुलिस स्टेन पर हमला बोला। अचानक हुए हमले से थाने में अफरा-तफरी मच गई। राजबाग थाना जम्मू-पठानकोट हाइवे पर है। आतंकियों ने सुबह सवा छह बजे हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने थाने को घेर लिया और आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू कर दी। आतंकियों ने थाने में कुछ लोगों को बंधक बना कर रखा था। जिनके दम पर आतंकी अपनी मांगे मनवाने की फिराक में थे।

'हमारे ऊपर बहुत सारे ग्रेनेड फेंके गए'

jammu kashmir: terror attack in Kathua, heavy firing underway

हमले में घायल एक सीआरपीएफ के जवान दिवाकर ने बताया कि, हमलावरों ने हम लोगों पर बहुत सारे ग्रेनेड फेंके, हमलावरों की संख्या कम से कम तीन होगी। हमले में शहीद होने वाले जवान का नाम पुरषोत्म लाल बताया जा रहा है।

हमले में एक पंजाब रोडवेज का कंडेक्टर और एक नागरिक लखवीर सिंह पुत्र रूप स‌िंह भी घायल हुआ। प्रशासन ने कठुआ के स्कूल और कॉलेजों को बंद करा दिया है और छात्रों की परीक्षाओं को स्‍थगित कर दिया है। कठुआ के राजबाग थाने पर हमला करने वाले आतंकी पूरी तैयारी के साथ आए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों आतंकी सेना की वर्दी में थे और क्‍लीन शेवड थे। दोनों की उम्र 24-25 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कठुआ स्थित राजबाग पुलिस थाने में आतंकी सेना की वर्दी में घुसे थे। ये हमलावर पाक‌िस्तान से भारतीय सीमा पर स्थ‌ित हमीरपुर से भारत में दाखिल हुए थे।

इस तरह थाने में घुसे ‌आतंकी

jammu kashmir: terror attack in Kathua, heavy firing underway

यहां से आतंकी ऑटो ड्राइवर भारत भूषण के (JK08A5795  नंबर) आटो से बॉर्डर से दस किलोमीटर की दूरी तक आए। यहां से दोनों आतंकियों ने दो वाहनों (महेंद्रा पिक-अप) को कब्जे में ‌लिया। दोनों वाहनों को लेकर आंतकी राजबाग थाने पहुंचे। वाहन चालकों को बंधी बनाकर आतंकी थाने में दाखिल हुए और उन्हें अपराधी बताते हुए रोब गालिब करने लगे।

इसी दौरान आतंकियों ने वहां गोलीबारी शुरू कर दी और पूरे थाने को कब्जे में ले लिया। हमले के दौरान एक वाहन चालक आतंकियों के चंगुल से फरार होने में कामयाब रहा। हमले के बाद सेना ने थाने को घेर लिया और आसपास के इलाके को सील कर दिया।

हमले की सूचना के कुछ देर बाद ही सेना का हेलिकॉप्टर थाने के ऊपर मंडराने लगा। सेना ने थाने से कई लोगों को पहले ही सुरक्ष‌ित न‌िकाल लिया था। कुछ और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही थी लेकिन सभी को बचा लेने के बाद सेना ने आतंकियों को ढेर करने का काम शुरू किया और कुछ देर में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

बॉर्डर से 15 km दूर है थाना

jammu kashmir: terror attack in Kathua, heavy firing underway

यह पुलिस स्टेशन अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर है। सुरक्षा बलों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक को बंद कर दिया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही खबर आई थी कि आतंकी भारत में हमले की फिराक में हैं। आज एक बार फिर आतंकियो नें जम्मू को निशाना बनाया।

इस हमले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा है, 'इन फिदायीनों ने कल रात सीमा पार से घुसपैठ की और पहले की तरह ही आज सुबह वारदात को अंजाम दिया।' उन्होंने आगे लिखा, 'जम्मू के कठुआ में आतंकियों का सामना कर रहे सुरक्षाबलों के साथ मेरी संवेदना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed