फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir temperature blow to zero

घाटी के अधिकांश स्थानों पर रात का पारा शून्य से नीचे

Mon, 15 Dec 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Dec 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir temperature blow to zero

पूरी रियासत शीत लहर की चपेट में है। रविवार को राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। वादी-ए-कश्मीर की डल झील सहित अन्य नदी नालों में बर्फ की हल्की परत जमने लगी है।

विज्ञापन


उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, कठुआ जिलों के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी ने लोगों की मुसीबतें बढ़ाई हैं। राज्य में कारगिल इलाका सबसे ज्यादा ठंडा चल रहा है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे है। बर्फबारी और बारिश से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी और बारिश होगी।  
विज्ञापन


उधमपुर, किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलों के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में देर शाम तक रूक रुक-रुककर हलकी बारिश का सिलसिला जारी था। डोडा में शनिवार रात से ही बर्फबारी जारी है। कई इलाकों में कोहरे और धुंध से यातायात पर असर पड़ा। चालकों को काफी संभल कर वाहन चलाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ट्रेनें भी उधमपुर स्टेशन पर देरी से पहुंची। भद्रवाह में सबसे ज्यादा 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कठुआ के बनी तहसील के डगर, डुगन, ज्यौडियां माता, पनायलक, लोहांग, डंडी, कुटू, भंडार, सरथल, लोहील मल्हार, बिलावर और महानपुर आदि इलाकों में 3-6 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। कठुआ में 10.2 मिलीमीटर बारिश हुई। लेह में 0.4 मिलीमीटर बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है।

स्थान    न्यूनतम तापमान
कारगिल   माइनस 7.2
लेह         माइनस 4.7
श्रीनगर      माइनस 1.2
गुलमर्ग      माइनस 4.0
पहलगाम    माइनस 0.8
कुपवाड़ा     माइनस 2.4
जम्मू          9.1
कटड़ा         8.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed