jammu kashmir: रिश्वत लेते तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार, दो लाख बरामद
अधिकारी ने बताया कि एसीबी को लिखित शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दोनों अधिकारी श्रीनगर के छत्ताबल के रामपुर इलाके में व्यवसाय खोलने की अनुमति देने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को तहसीलदार शाल्टेंग और नायब तहसीलदार बटमालू को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने तहसीलदार शाल्टेंग (श्रीनगर) मोहम्मद यूनिस बांगरू और नायब तहसीलदार बटमालू गुलाम रसूल हजाम को दो लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है।
बरामद किए गए दो लाख रुपये पहली किस्त के थे
इन्होंने व्यवसाय शुरू करने की अनुमति देने के बदले में पांच लाख रुपये मांगे थे। बरामद किए गए दो लाख रुपये पहली किस्त के थे। अधिकारी ने बताया कि एसीबी को लिखित शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया कि दोनों अधिकारी श्रीनगर के छत्ताबल के रामपुर इलाके में व्यवसाय खोलने की अनुमति देने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
एसीबी ने ट्रैप टीम का गठन किया
पैसे किस्तों में देने तय हुए। पहली किस्त के रूप में दो लाख का भुगतान करने के लिए कहा गया था। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने शिकायतकर्ता से पांच लाख की पहली किस्त के रूप में दो लाख की रिश्वत लेते तहसीलदार शाल्टेंग को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई
स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में आरोपी नायब तहसीलदार बटमालू के कब्जे से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। बाद में तहसीलदार को भी एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने तहसील कार्यालय शाल्टेंग और आरोपियों के आवासों की भी तलाशी ली।