{"_id":"5ed76a308ebc3e907234bb9c","slug":"jammu-kashmir-teenage-girl-brutally-murdered-by-father-in-mandi-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या कर पिता ने कब्रिस्तान में दफनाया शव, फिर फैला दी लापता होने की बात, अब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की हत्या कर पिता ने कब्रिस्तान में दफनाया शव, फिर फैला दी लापता होने की बात, अब गिरफ्तार
Wed, 03 Jun 2020 02:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ये खबर सामने आई कि एक पिता ने अपनी ही बेटी की बर्बरता से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने तीन-चार दिन पहले अपनी बेटी की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया और गांव में अपनी बेटी के लापता होने की खबर फैला दी। इसकी जानकारी मिलने पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पिता को संदिग्ध पाया।
विज्ञापन
उससे सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है जो पूंछ के मंडी का रहने वाला है। उस पर अपनी 12-13 साल की बेटी की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन