फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir team register fourth win, reach third place in Group C with 20 points

जम्मू-कश्मीर की टीम ने दर्ज की चौथी जीत, ग्रुप सी में 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंची

Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
सार

  • रणजी के अपराजेय सफर में जेएंडके ने सर्विसेज को 173 रनों से हराया
  • गेंदबाजों ने रणजी में पहली बार चार मैचों में विरोधी टीम को ऑलआउट किया 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir team register fourth win, reach third place in Group C with 20 points
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में जेएंडके टीम का अपराजेय सफर जारी है। जेएंडके ने रणजी ट्रॉफी में सर्विसेज को 173 रनों से हराकर चौथी जीत दर्ज की। जीत के साथ टीम को छह अंक मिले और वह ग्रुप सी में 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कप्तान परवेज रसूल को मैच में ऑलराउंडर खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रणजी में जेएंडके के गेंदबाजों ने पहली बार चार मैचों की दोनों पारियों में विरोधी टीम को ऑलआउट किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में सर्विसेज के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले में जेएंडके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 360 और दूसरी में 201 रन बनाए थे। कप्तान परवेज रसूल ने पहली पारी में 182 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी पारी में शुभम पुंडीर ने 102 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद मुदस्सिर ने छह और उमर नजीर ने पांच विकेट झटके। मैच के चौथे दिन जेएंडके ने दूसरी पारी में 184 रन से आगे खेलना शुरू किया। 
विज्ञापन


शुभम पुंडीर के शतक के बाद जेएंडके ने पांच विकेट पर 201 रन पारी घोषित की। पहली पारी के आधार पर जेएंडके ने 319 रन की बढ़त हासिल की। जीत के लिए मिली 319 रनों की लीड का पीछे करते हुए सर्विसेज की पूरी टीम 146 रन पर ढेर हो गई और जेएंडके को 173 रन से बड़ी जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान परवेज रसूल और मोहम्मद मुदस्सिर ने दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट, जबकि उमर और आकिब ने दो-दो विकेट लिए। दूसरी पारी में सर्विसेज 72 ओवर ही खेल पाई। जेएंडके का अगला मैच कटक में ओडिशा के साथ 19 जनवरी को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed