फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir target killing 177 kashmiri pandit teachers transferred to valley headquarter a step toward fighting terrorism

Target Killing In Jammu Kashmir: 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर, जम्मू नहीं घाटी के ही जिला मुख्यालय भेजा गया

Sat, 04 Jun 2022 01:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

कश्मीर में इन दिनों तनाव का माहौल है। लगातार हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। सूत्रों का कहना है कि इसी बैठक में यह फैसला हुआ कि शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया जाए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir target killing 177 kashmiri pandit teachers transferred to valley headquarter a step toward fighting terrorism
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में एक महीने से भी कम समय में लगातार हो रही रही टारगेट किलिंग और सात मई से अब तक नौ लोगों को निशाना बनाए जाने से फैली दहशत से आम लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए प्रशासन ने कमर कसी है। इसके लिए सरकार ने श्रीनगर के तमाम इलाकों में तैनात शिक्षकों को जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या समायोजन कर दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा टारगेट किलिंग को रोकने की रणनीति बनाते हुए घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों तथा पीएम पैकेज के कर्मचारियों को चार-पांच दिनों तक मूवमेंट न करने को कहा गया है। साथ ही हिंदू कर्मचारियों को भी घर पर ही रहने को कहा गया है। उन्हें दफ्तर न जाने की हिदायत दी गई है। घाटी के सभी जिलों के विभिन्न थानों से फोन कर मुलाजिमों तथा कश्मीरी पंडितों को हिदायत दी गई है। कुछ थानों ने बनाए गए व्हाट्सए ग्रुप पर भी यह मैसेज शेयर किया है। 
विज्ञापन


कश्मीर में इन दिनों तनाव का माहौल है। लगातार हो रही टारगेट किलिंग के खिलाफ शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। सूत्रों का कहना है कि इसी बैठक में यह फैसला हुआ कि कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर जिला मुख्यालय में कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कश्मीरी पंडितों में सरकार के इस फैसले के खिलाफ नाराजगी है। उनका कहना है कि वह जिला मुख्यालय पर नहीं बल्कि जम्मू में ट्रांसफर चाहते हैं। उनका ये तबादला तब तक के लिए किया जाए जब तक कि हालात सामान्य नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed