फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Suspicious people were seen in Karmada sector of Poonch, security forces fired

जम्मू कश्मीर : पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश, दोनों तरफ से गोलीबारी

Fri, 30 Dec 2022 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Suspicious people were seen in Karmada sector of Poonch, security forces fired
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित करमाड़ा सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश पर सेना ने गोलीबारी की। दोनों तरफ से गोलियां चलने के बाद कोहरे के बीच रोशनी गोले भी दागे गए। देर रात तक रुक रुक कर गोलीबारी जारी थी। दो से तीन आतंकियों के घुसपैठ की आशंका पर पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब पौने आठ बजे करमाड़ा सेक्टर में तैनात सरला बटालियन के अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों ने बारिश और धुंध में फेंसिंग के संदिग्ध हलचल देखी। इसके बाद गोलीबारी शुरू कर दी। दूसरी ओर से भी कुछ गोलियां बरसाई गईं। इसके उपरांत सेना की तरफ से रोशनी गोले दागे गए। गोलीबारी देर रात को खबर लिखे जाने तक जारी थी।
विज्ञापन


हालांकि, सेना की तरफ से अभी कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शुरू में गोलीबारी काफी तेज थी और चार से पांच रोशनी गोले भी सेना ने दागे हैं। गोलीबारी के चलते लोग घरों में बंद हैं। नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों द्वारा खराब मौसम में घुसपैठ के प्रयास किए जाते हैं। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed