{"_id":"63c4e29b6a676722d701cc34","slug":"jammu-kashmir-suspects-seen-in-kalakot-rajori-search-operation-siege-area-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राजोरी के कालाकोट में दिखे संदिग्ध, इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के कालाकोट में दिखे संदिग्ध, इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान
Mon, 16 Jan 2023 11:08 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:08 AM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालाकोट के दूरदराज जंगल क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
ढांगरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी के ढांगरी में दोहरे आतंकी हमले के बाद से जारी तलाशी अभियान को कालाकोट के दूरदराज इलाके में तेज कर दिया गया है। कालाकोट के नारला, गयी बस और आसपास के इलाकों में संदिग्ध देखे जाने की खबर के बाद घेराबंदी की गई है। इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालाकोट के दूरदराज जंगल क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। संदिग्धों की तलाश में अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि सेना, पुलिस, विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान घेराबंदी और तलाशी अभियान में शामिल हैं। हमला करने वाले आतंकियों की तलाशी में ड्रोन और खोजी कुत्ते भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
घेराबंदी कर चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राजोरी के ढांगरी में एक जनवरी की शाम को आतंकियों ने शाम करीब सात बजे तीन घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
जबकि आतंकियों की ओर से लगाई गई आईईडी में धमाके से दो जनवरी की सुबह दो बच्चों की मौत हो गई थी। छानबीन में अभी तक 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।