फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Suspects seen in Bagayaldara sector of Poonch, security forces launched a search operation

जम्मू कश्मीर: पुंछ के बगयालदरा सेक्टर में दिखे संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

Fri, 16 Dec 2022 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 01:57 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा सेक्टर के सोकढ़ क्षेत्र में जवानों ने अंधेरे में दो संदिग्धों की जीरो रेखा के करीब मौजूदगी देखी। इसके बाद सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब तलाशी अभियान शुरू किया।
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Suspects seen in Bagayaldara sector of Poonch, security forces launched a search operation
एलओसी पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ से लगे पाकिस्तान के साथ जुड़ी नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे इलाके में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने जीरो लाइन इलाके में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा है परंतु अभियान जारी है। 

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे स्थित बगयालदरा सेक्टर के सोकढ़ क्षेत्र में जवानों ने अंधेरे में दो संदिग्धों की जीरो रेखा के करीब मौजूदगी देखी। सूरज चढ़ते ही सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


जीरो लाइन के सामने पाकिस्तानी सैन्य चौकियां होने के कारण तलाशी अभियान काफी सतर्कता के साथ चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित बगयालदरा सेक्टर में सेना पिछले एक साल के दौरान नियंत्रण रेखा के उस पार से करीब 50 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed