फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Sumit Gatru murder case exposed; Police caught the main accused, the reason was old rivalry

Jammu Kashmir: सुमित गटरू हत्याकांड का खुलासा; पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, पुरानी रंजिश का था कारण

Wed, 29 Jan 2025 12:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 29 Jan 2025 12:53 PM IST
सार

सुमित गटरू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, हत्या का कारण पुरानी रंजिश और खौफ गैंग का बदला था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Sumit Gatru murder case exposed; Police caught the main accused, the reason was old rivalry
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

बहुचर्चित सुमित हत्याकांड को पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। हत्याकांड में मुख्य रूप से शामिल आरोपियों में से एक गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। हत्या का कारण मुख्य रूप से पुरानी रंजिश ही है। हत्या को अंजाम देने वाले खौफ गैंग को शक था कि कठुआ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खौफ गैंग के सदस्य शुन्नु की सूचना सुमित गटरू ने पुलिस को दी थी। इसी का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


इस पूरे मामले को सुलझाने में जिला पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी मदद की है। यूं कहे कि एसओजी ने ही पुलिस को मामला सुलझा कर दिया है। इस हत्या में इस्तेमाल किए गए तीनों वाहन बरामद कर लिए गए हैं। इनमें दो कारें और एक स्कूटी शामिल है। एक कार जम्मू के सिद्धड़ा से बरामद की गई, दूसरी सांबा से और स्कूटी परमंडल मोड़ से बरामद हुई थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि एसओजी ने पुलिस को मुख्य आरोपियों के नाम, इनके सहयोगियों, पनाह देने वालों से लेकर इनके द्वारा इस्तेमाल किए वाहनों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई। सूत्रों की मानें तो आज कल में पुलिस की तरफ से इसे लेकर अधिकारिक तौर पर खुलासा किया जा सकता है। पुलिस मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।ज्यूल चौक पर दिया था हमले को अंजाम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 19 जनवरी को शहर की सबसे व्यस्त ज्यूल चौक पर दिन दहाड़े विजयपुर के रहने वाले सुमित जंडयाल की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने सरेआम काम में सवार सुमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कुछ देर बाद ही खौफ गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ये उनके भाई शुन्नू की हत्या का बदला है। शुन्नु कठुआ में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। शुन्नु खौफ गैंग का सदस्य था। खौफ गैंग को शक था कि सुमित ने शुन्नु के कठुआ में होने की सूचना पुलिस को दी थी।पार्टी करते रह गई थी पिस्टल

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। जो सुमित का दोस्त है। एक दिन दोनों पार्टी कर रहे थे। तभी पिस्टल सुमित के पास रह गई। बहुत जल्द सुमित पिस्टल वापस लौटाने वाला था। लेकिन इसके पहले ही ये कांड हो गया। बता दें कि हत्याकांड के वक्त सुमित के पास से पिस्टल बरामद हुई थी। ये पिस्टल सुमित के दोस्त की थी और कार भी सुमित के दोस्त की ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed