{"_id":"6f0815a9012d80dfd6eb2ae4ebfb50f2","slug":"jammu-kashmir-state-marathon-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टेट रन फार फन' में कल दौड़ेगा जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'स्टेट रन फार फन' में कल दौड़ेगा जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Apr 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 19 अप्रैल को गुलशन ग्राउंड से स्टेट रन फार फन (जेएंडके स्टेट मैराथन) होगी। इसमें राज्यभर से स्पोर्ट्स क्लब, जेएंडके स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, बार एसोसिएशन, जम्मू चैंबर आफ इंडस्ट्री एंड कामर्स आदि से युवा एथलीट दौड़ लगाएंगे। मैराथन में 42, 21, 8, 6, 4 किलोमीटर में 45 विजेताओं में तीन लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए एडीजीपी आर्म्ड एसएम सहाय ने बताया कि मैराथन में राजोरी, पुंछ, डोडा, श्रीनगर, अनंतनाग, बांडीपोरा, रामबन, गांदरबल, कुपवाड़ा, सांबा, कठुआ से एथलीट शामिल हो रहे हैं। मैराथन सुबह 5.30 बजे शुरू होगी। रन फार फन के पुरुष वर्ग के 42 किलोमीटर की फुल मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर सिद्दड़ा बृज से होती हुई वापस ग्राउंड पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की 21 किलोमीटर हाफ मैराथन गुलशन ग्राउंड से बजालता क्रासिंग होकर वापस आएगी। महिला वर्ग में भी यही रूट रहेगा। लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग के आठ किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर फारेस्ट हट (लिंक रोड बाहु फोर्ट) से वापस आएगी। लड़कियों के छह किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से बावे मंदिर से वापस आएगी।
विज्ञापन
रन फार फन (पुरुष और महिला) चार किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर बिक्रम चौक, एशिया होटल, ग्रीन बेल्ट पार्क, पनामा चौक से वापस आएगी। पुलिस/सेना कर्मियों के लिए 42 किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से शुरू होकर सिद्दड़ा बृज क्रासिंग से वापस आएगी। पुलिस/सेना कर्मियों की 21 किलोमीटर मैराथन गुलशन ग्राउंड से बजालता क्रासिंग से वापस आएगी।
आर्म्ड और आईआरपी पुलिस बटालियनों की ओर से मैराथन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। मैराथन के दौरान संबंधित रूटों पर यातायात बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दरबार मूव के बाद राज्य पुलिस की स्पोर्ट्स पालिसी पर काम किया जाएगा।