{"_id":"63ed46c74923d442ea02e953","slug":"jammu-kashmir-srinagar-highway-closed-due-to-falling-ribs-at-cafeteria-turn-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने से श्रीनगर हाईवे बंद, सप्ताह भर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कैफेटेरिया मोड़ में पस्सियां गिरने से श्रीनगर हाईवे बंद, सप्ताह भर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित
Thu, 16 Feb 2023 02:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामबन
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:25 AM IST
सार
मंगलवार को 18 घंटे से भी अधिक समय तक हाईवे बंद रहा था। रामबन के मेहाड़ इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे से ही पत्थर गिरना शुरू हो गए और इसी कारण राजमार्ग भी बंद हो गया था।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कैफेटेरिया मोड़ इलाके में बार-बार पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार सुबह से बंद है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने सुबह से शाम तक राजमार्ग को खोलने का प्रयास किया लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
वहीं शाम के समय पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को मैत्रा के रास्ते श्रीनगर और जम्मू की तरफ रवाना किया। राजमार्ग बंद होने के कारण रामबन के स्थानीय निवासियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।गौरतलब है कि करीब सप्ताह से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन
मंगलवार को 18 घंटे से भी अधिक समय तक हाईवे बंद रहा था। रामबन के मेहाड़ इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे से ही पत्थर गिरना शुरू हो गए और इसी कारण राजमार्ग भी बंद हो गया था।
विज्ञापन
राजमार्ग के बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए लेकिन इसके बाद लगातार पत्थर गिरते रहे और कंपनी को सड़क को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी।
इसी कारण जम्मू से यात्री वाहनों को घाटी जाने की अनुमति नहीं दी गई और उधमपुर में केवल ट्रकों को ही रोक कर रखा गया। उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, बट्टल, गरनई और मांड में सैकड़ों ट्रकों को रोककर रखा गया है।
चालक दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार करने के बाद जब राजमार्ग नहीं खुला तो पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को बारी-बारी से मैत्रा के रास्ते श्रीनगर और जम्मू की तरफ रवाना किया।
इससे यात्रियों को राहत मिली। राजमार्ग के बंद रहने के कारण रामबन के लोग भी बहुत परेशान हैं। लोगों को बार-बार जाम की सामना करना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।