फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir,sports,jimnastic

रिदमिक जिम्नास्टिक में जम्मू-कश्मीर को रजत

विज्ञापन
jammu kashmir,sports,jimnastic
जम्मू। एमए स्टेडियम में हुई 56वीं जूनियर नेशनल आर्टिस्टिक व 25वीं रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में मेजबान जम्मू कश्मीर ने रिदमिक जिम्नास्टिक में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में मुस्कान राणा, मान्या और हिमानी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी राउंड में व्यक्तिगत वर्ग में मुस्कान राणा ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। इस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र ने पहला और हरियाणा टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। एमए स्टेडियम के नए इंडोर हाल में हुई इस चैंपियनशिप में देशभर से 600 जिम्नास्ट ने शिरकत कर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुरुष आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम में उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी। महाराष्ट्र ने दूसरा और दिल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत मुकाबलों में होरिजोंटल वार, दिपेश लक्षकर (एमपी) ने पहला, संकल्प यादव (यूपी) ने दूसरा और महाराष्ट्र के आयरन देवांदे ने तीसरा स्थान हासिल किया। पैरलल बार के मुकाबलों में एमपी के दिपेश ने पहला, गुजरात के ठोकर नरेश जी ने दूसरा और दिल्ली के राजवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम में वेस्ट बंगाल नेबाजी मारी। महाराष्ट्र को दूसरे और दिल्ली को तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। व्यक्ति फ्लोर एक्सरसाइज में बेस्ट बंगाल की अंशुका जाना ने सबको पीछे छोड़ा। नि शिका अग्रवाल ने दूसरा और केरल की मेहरीन एस साज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान उपराज्यपाल की ओर से नए इंडोर हाल में जिम्नास्टिक अकादमी खोले जाने से स्थानीय जिम्नास्ट गद गद हुए। उन्होंने जिम्नास्ट, फेडरेशन पदाधिकारियों और अन्य लोगों से बातचीत कर उनकी हौसला आफजाई की। जम्मू कश्मीर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जम्मू कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने जम्मू में बनाए जा रहे जिम्नास्टिक उपकरणों और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्टिक चैंपियनशिप आयोजित की गई है। इस दौरान एसपी सिंह, कृपाली सिंह, जीएस बावा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed