{"_id":"616b42f382c3d76c65498e87","slug":"jammu-kashmir-sports-city-reporter-news-jmu2459272172","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरफान पठान ने युवा प्रतिभाओं की खोज के साथ खिलाड़ियों में भरा आत्मविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरफान पठान ने युवा प्रतिभाओं की खोज के साथ खिलाड़ियों में भरा आत्मविश्वास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट खिलाड़ियों के आईपीएल और राष्ट्रीय टीम में खेलने के सपने को सच करने में पूर्व भारतीय गेंदबाज एवं जेकेसीए के मेंटर रहे इरफान पठान का बड़ा योगदान रहा। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के साथ अपने दो वर्षों के कार्यकाल में पठान में न सिर्फ नए प्रतिभाओं की खोज की बल्कि युवा खिलाड़ियों में ऐसा आत्मविश्वास भरा कि वे आज पूरे क्रिकेट जगत को अपनी प्रतिभा से प्रभावित कर रहे हैं। इरफान के टैलेंट हंट ने देश को रासिक सलाम, अब्दुल समद, उमरान मालिक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए।
जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। बस उसे पहचानने और निखारने की जरूरत है, जो काम इरफान पठान ने अपने कार्यकाल में बाखूबी किया। युवा क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफार्म के लिए तैयार किया। पठान के कार्यकाल में दौरान रासिक सलाम जैसे युवा तेज गेंदबाज, अब्दुल समद जैसे धाकड़ बल्लेबाज और 150 प्लस की गति से गेंद डालने वाले उमरान मालिक जैसे तेज गेंदबाज मिले। पठान ने इन युवाओं की न सिर्फ प्रतिभा को निखारा, बल्कि उन्हें बड़ी चैंपियनशिप के लिए तैयार किया। जम्मू के अब्दुल समद ने पठान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी।
जेकेसीए की उप-समिति के सदस्य एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी मिथुन मन्हास ने कहा कि जेकेसीए उप-समिति हर स्तर पर युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखराने की कोशिश कर रही है। इरफान पठान के कार्यकाल में हुए अच्छे कार्यों में हम आगे लेकर जा रहे है। टैलेंट हट से लेकर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम कर रहे है। हम खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार कर रहे है, ताकि भविष्य में प्रेदश के खिलाड़ी भारतीय टीम में खेलते दिखें।